• Mon. Apr 7th, 2025 4:48:22 PM

10 दिनों में करीब 40 हजार तीर्थयात्रियों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन

10 दिनों में करीब 40 हजार तीर्थयात्रियों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन
matavaishnodeviकेन्‍द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के पवित्र गुफा मंदिर का दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्‍या 80 लाख का आंकडा पार कर गई है। इस साल तीर्थयात्रियों की संख्या एक करोड के आंकड़े को छू सकती है। पिछले 10 दिनों के दौरान चार लाख यात्रियों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किये। प्रतिदिन औसतन 35 से 40 हजार तीर्थयात्री मंदिर के दर्शन कर रहे हैं।

नवरात्र के दौरान माता वैष्णो देवी भवन में चार प्रमुख परियोजनाएं शुरू की गईं, जिनमें स्काईवॉक, पुनर्निर्मित पार्वती भवन, विस्तारित अटका क्षेत्र और भैरों घाटी में यात्रियों के लिए मुफ्त लंगर शामिल है। इसके अतिरिक्‍त, पवित्र प्राकृतिक गुफा के माध्यम से वर्चुअल दर्शन, ‘लाइव दर्शन सुविधा’ तथा बोर्ड की वेबसाइट पर भाषाई ‘शक्ति’ चैटबॉट। इन पहलों का उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए तीर्थयात्रा को अधिक सुविधाजनक और आनंददायक बनाना है।

स्काईवॉक का उद्घाटन 12 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था।
==============================Courtesy=================
10 दिनों में करीब 40 हजार तीर्थयात्रियों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन
matavaishnodevi

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *