• Mon. May 6th, 2024

कौशल विकास के लिए साढ़े इक्कीस करोड़ रूपए स्वीकृत प्रदेश के युवकों के लिए कौशल विकास का स्वर्णिम अवसर- सुदर्शन गुप्ता

25/06/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश में युवकों को कौशल विकास प्रशिक्षण देने के लिए स्किल इंडिया मिशन कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा 21,46,66296 रूपयों की राशि स्वीकृत की है और 2020 तक 84 हजार युवकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य सौंपा है। केन्द्रीय मंत्रालय ने कौशल विकास में राज्यों के साथ मध्यप्रदेश की भागीदारी की प्रासंगिकता रेखांकित की है।
उन्होंने कहा कि कौशल विकास ने दुनिया का नक्शा बदला है और राष्ट्र को औद्योगीकरण के चरम पर पहंुचाया है। पिछले दशक में चीन ने युवा शक्ति की दम पर उत्पादकता में कीर्तिमान बनाया। अब मौका भारत के हाथ में है। दुनिया में भारत ही सबसे युवा राष्ट्र है। युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी शक्ति होती है। मामला कौशल में प्रशिक्षित होने और तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही दुनिया के साथ सामंजस्य स्थापित करने का है। मध्यप्रदेश ने कृषि उत्पादन और विकास के क्षेत्र में जो कीर्तिमान गढ़ा है। कौशल विकास में भी मध्यप्रदेश भी चमत्कारिक भूमिका होगी। मेक इन मध्यप्रदेश का सपना पूरा होगा और मध्यप्रदेश मेनुफेक्चरिंग हब बनेगा।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *