• Thu. Jun 11th, 2026

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पेगासस जासूसी मुद्दा फिर उठाने पर राहुल गांधी की आलोचना की

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पेगासस जासूसी मुद्दा फिर उठाने पर राहुल गांधी की आलोचना की
anuragthakur

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पेगासस जासूसी मुद्दा फिर उठाने के लिए आलोचना की। नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में श्री ठाकुर ने कहा कि श्री गांधी इस मुद्दे को लेकर विदेश में भारत को बदनाम कर रहे हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में विश्‍वभर में भारत का सम्‍मान बढ़ा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कल के चुनाव परिणामों ने दिखा दिया है कि कांग्रेस का एक बार फिर सफाया हो गया है। उन्‍होंने विपक्षी दलों पर जनादेश को स्‍वीकार नहीं करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज विश्‍वविद्यालय में कहा था कि बड़ी संख्‍या में राजनेताओं के फोन में जासूसी के सॉफ्टवेयर लगाए गए थे।
====================Courtesy===============
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पेगासस जासूसी मुद्दा फिर उठाने पर राहुल गांधी की आलोचना की
anuragthakur

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *