• Fri. Apr 26th, 2024

(अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न) हर जिले में अनुसूचित जाति मोर्चा 100 समयदानी कार्यकर्ता निकालेगा अनुसूचित जाति बस्तियों में बस्ती प्रमुख सक्रिय होंगे

31/05/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने कहा कि पं. दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष गरीब कल्याण वर्ष के रूप मनाये जाने के पीछे पार्टी और सरकार का उद्देश्य समाज के पिछड़े, कमजोर वर्गों को समुन्नति के रास्ते आगे बढ़ाना, उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है। मोर्चा के पदाधिकारी गरीबोन्मुखी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में जुट जायें। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री बुद्धसेन पटैल ने बैठक में मार्गदर्शन दिया और कहा कि पार्टी एक विचार है। हमें कमजोर वर्गों का विश्वास अर्जित कर उनमें आत्मविश्वास जगाना है। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो ने की।
श्री सूरज कैरो ने कहा कि 2 जुलाई से प्रदेश में साढ़े 6 करोड़ वृक्षारोपण का महाअभियान आरंभ हो रहा है। मोर्चा हर जिले में इस महाअभियान में जोशखरोश के साथ जुटेगा। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए जल्दी ही संभागों और जिलों में बैठके आयोजित कर वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा की जायेगी।
श्री सूरज कैरो ने बताया कि मोर्चा पहली बार बस्ती प्रमुख बनायेगा। इस कार्य में बस्तियां को विकास, रहवासी जन के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक कल्याण की योजनाओं के अमल के लिये प्रयास किये जायेंगे। मोर्चा के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थाओं, होस्टलों में युवा और किशोर वर्ग से संपर्क कर उन्हें पार्टी की विचार धारा से जोड़ेगा। हर जिले से समयदानी कार्यकर्ताओं का चयन कर उन्हें पूर्णकालिक रूप में महाजनसंपर्क का कार्य सौपा जायेगा। गरीब कल्याण वर्ष में भाषण मालाएं, गोष्ठियां, नुक्कड़ सभाएं खेल प्रतियोगिता साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।
श्री सूरज कैरो ने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि 2 जुलाई से प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान में मोर्चा के कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से जुटकर पर्यावरण चेतना और प्रकृति से तादात्म्य का भाव जगाने में जुटेंगे। पूर्व में श्री सुहास भगत और श्री बुद्धसेन पटैल ने दीप प्रज्जवलित किया और महापुरूषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किये।
बैठक में मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी श्री मुकेश टटवाल, श्री दिलीप अहिरवार, श्री निहालचन्द्र मालवीय, श्री शैलेष गिरजै, श्री मनीष राजौरिया, श्रीमती मोहिनी शाक्यवार, श्री रामस्वरूप शुक्रवारे, श्री प्रवीण मेश्राम, श्री संतोष झारिया, श्री रमेश मालवीय, श्री बारेलाल अहिरवार एवं श्री अभिषेक आर्य सहित मोर्चा के अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.