• Sat. Apr 20th, 2024

पुराने भोपाल में दो पक्ष आमने सामने , कई गाड़ी फूंकी ,पथराव , तोड़फोड़

Byaum

May 31, 2017

३१/०५/२०१७
भोपाल , भोपाल के हमिदिआ अस्पताल कैंपस में चार दिन से चल रहा धर्मस्थल से जुड़ा विवाद मंगलवार रात उग्र हो गया | मंगलवार रात दो पक्षों में झड़प होने के बाद तनाव के हालत बन गए | पथराव हुआ कई बार, इमामबाड़ा रोड पर पुराने डाकघर के सामने सड़क पर खड़े चार पहिया वहां जला दिए | उपद्रविओ पर काबू करने के लिए पुलिस ने हवाई फायर किये |आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े | देर रात कलेक्टर पुलिस अधिकारिओ के साथ पीरगेट पर रहे | रात १२ बजे रैपिड एक्शन फाॅर्स के पहुँचने के बाद हालत पर काबू पाया जा सका |
उपद्रव की शुरुआत पीरगेट भवानी चौक पर रात के ८ बजे के करीब नारेबाजी से हुई | देखते हे देखते दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए |
इसे बीच एक पक्ष ने पथराव कर दिया | हालत बेकाबू हो गए और उपद्रविओ ने पीरगेट से अग्रसेन चौराहे तक जमकर पथराव किया |
कलेक्टर निशांत वरबड़े ने दोनों पक्षों को समझाइस देकर शांत करने के प्रयास किये | लेकिन शांत नहीं होने पर बलपूर्वक स्तिथि को नियंत्रित किया गया |

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.