• Fri. Apr 19th, 2024

प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों में केन्द्रीय मंत्री, पदाधिकारी सहित सांसद, विधायक, संसदीय क्षेत्रों में सफलता के तीन वर्षो की उपलब्धियों से रूबरू करेंगे – अजयप्रताप सिंह

(मोदी फेस्ट के तहत प्रदेश में इक्कीस दिवसीय भव्य कार्यक्रम)
23/05/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री अजयप्रताप सिंह ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य को पाने के लिए सबका साथ सबका विकास पर केन्द्रित श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों से जन-जन को रूबरू करने के लिए 26 मई से प्रचार अभियान आरंभ होगा। केन्द्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक अपने अपने क्षेत्र के साथ अन्य प्रदेशों के निर्धारित स्थानों पर पहुंचेगे और जनता से संवाद संपर्क करेंगें।
उन्होंने बताया कि केन्द्रीय रेलमंत्री श्री सुरेश प्रभु, डॉ. संजीव बालियान और श्री राजीव प्रताप रूढ़ी मध्यप्रदेश में आयेंगे और कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे और राष्ट्रीय सचिव श्रीमती ज्योति धुर्वे भी इस दरम्यान प्रदेश में प्रवास करेगी। लोकसभा सदस्य श्री अनुराग ठाकुर प्रदेश के दो स्थानों पर पहुंचेगे। मध्यप्रदेश के प्रमुख मंत्री भी प्रदेश में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस तरह 56 स्थानों पर कार्यक्रम निर्धारित किए जा चुके है। इनका तिथिवार विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।
श्री अजयप्रताप सिंह ने बताया कि भारत सरकार में मध्यप्रदेश के मंत्री और सांसद अपने-अपने क्षेत्र में न्यूनतम एक प्रमुख कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। उनके कार्यक्रम अन्य प्रदेशों में भी निश्चित किए गए है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री, पदाधिकारी, सांसद, विधायक पत्रकार वार्ताओं को संबोधित करेंगे। युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के सम्मेलन, हितग्राही सम्मेलन बुद्धिजीवी सम्मेलन के अलावा दलित, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग से संवाद संपर्क अभियान समरसता सहभोज आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि 21 दिवसीय अभियान में प्रदेश के सभी 51 जिलों में दो-दो वृहत कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार संसदीय क्षेत्रों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.