• Sun. Sep 22nd, 2024

ग्वालियर के जया आरोग्य अस्पताल के पोस्ट मॉर्टम हाउस में महिला के शव से गायब हुई आँख

२१/०५/२०१७
ग्वालियर के जया आरोग्य अस्पताल के पोस्ट मॉर्टम हाउस में महिला के शव से आँख गायब होने का सनसनी खेज मामला सामने आया है | शुक्रवार शाम को महिला का शव पोस्ट मॉर्टम हाउस में रखा था |लड़की के पिता आरोप है कि पोस्ट मॉर्टम हाउस में से ही उनको बेटी के शव से आँखे निकाल ली गयी | जबकि डॉक्टरों के अनुसार चूहे या छिपकली ने शव कि आँख को खरोंच लिया होगा |
महिला का नाम रक्षा पत्नी विकास कटारे निवासी मोहना बताया गया है | ससुराल से परेशां होने कारन उसने १६ मई को जहर खाया था |इसके बाद यहाँ बिरला अस्पताल में उसको भर्ती कराया गया था | जहाँ शुक्रवार कि शाम उसकी मौत हो गयी थी |
महिला के पिता और उसका पति विकास शव लेकर शाम ४.१५ बजे करीब
पोस्ट मॉर्टम हाउस में पहुँचे तो डॉक्टरों ने कहा कि शनिवार को पोस्ट मॉर्टम होगा | शनिवार को सुबह वहां पहुँचे तो महिला कि आँख क्षत विक्षत थी | मामला बढ़ता देख पुलिस को सुचना दी | जया आरोग्य अस्पताल के अधीक्षक ने तीन डॉक्टरों का पैनल बनाकर प्राम्भिक जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों सौंप दिया |

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *