• Tue. Oct 13th, 2026

भारत ने दोहराया लद्दाख देश का अभिन्न अंग, चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदलेगा

भारत ने दोहराया लद्दाख देश का अभिन्न अंग, चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदलेगा
laddhakhभारत ने दोहराया लद्दाख देश का अभिन्न अंग, चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदलेगा
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन द्वारा किसी भी प्रकार का इनकार इस स्थापित तथ्य को नहीं बदल सकता है। लद्दाख पर चीन की हालिया टिप्पणियों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि गृह मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति अपने आप में स्पष्ट है। विज्ञप्ति में केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के 28 स्थानों की पहचान भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्र में मानक स्थान और भौगोलिक विशेषताओं के नामों के साथ की गई है। यह कार्य लद्दाख प्रशासन और स्थानीय पक्षों के परामर्श से किया गया है। श्री जायसवाल ने कहा कि इन स्थानों को आधिकारिक मानचित्र में दर्ज करने का उद्देश्य उनकी सटीक पहचान सुनिश्चित करना और आम लोगों में उनके बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
========================================================Courtesy=========================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *