गुजरात के तीन नगर निकायों में भाजपा को 90 सीटें मिलीं, गांधीनगर में 44 में से 38 सीटें जीतीं: अमित शाह
amitshah,gujrat,gandhinagarगुजरात के तीन नगर निकायों में भाजपा को 90 सीटें मिलीं, गांधीनगर में 44 में से 38 सीटें जीतीं: अमित शाह
गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा है कि गुजरात में तीन नगर निकायों के चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है। नई दिल्ली में संवाददाताओं से श्री शाह ने कहा कि दो नगरपालिकाओं और एक नगर निगम की कुल 104 सीट में से भाजपा ने 90 सीट जीती हैं। उन्होंने बताया कि उनके लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांधीनगर नगर निगम की 44 सीट में से भाजपा को 38 सीट मिली हैं।
श्री शाह ने कहा कि सभी 32 सीट पर चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की हर सीट पर जमानत जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि गुजरात में यह जीत राज्य के मतदाताओं के रुझान को दर्शाती है और वहां की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में मजबूती से खड़ी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस को 41 वर्षों में एक भी चुनाव में जीत नहीं मिली है।
===================================================Courtesy==================================
