प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर सहमति जताई
naendramodi,canada,canadaPMmarkkarniप्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर सहमति जताई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों में काम करने पर सहमति जताई है। इन क्षेत्रों में व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क शामिल हैं। दोनों नेताओं के बीच आज सौहार्दपूर्ण और सार्थक बातचीत हुई। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और कनाडा मिलकर स्थिर और समृद्ध विश्व के निर्माण में योगदान दे रहे हैं।
====================================================Courtesy=============================
