• Tue. Oct 13th, 2026

सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग का राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू

सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग का राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू
ec,chunavayogसभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग का राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू
निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में 13 जिला निर्वाचन अधिकारी, 70 मतदाता पंजीकरण अधिकारी, 1313 बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) पर्यवेक्षक और 14900 से अधिक बूथ स्तर के अधिकारी इस कार्य को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सूचित किया है कि 18 अक्तूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 1 लाख 77 हजार से अधिक बूथों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। वहीं सिक्किम में भी 623 मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए।
============================================================Courtesy===========================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *