• Tue. Oct 13th, 2026

शेफाली वर्मा और शुभमन गिल को सितंबर 2026 के लिए आईसीसी पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया

शेफाली वर्मा और शुभमन गिल को सितंबर 2026 के लिए आईसीसी पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया
shaifaliiverma,shubhmangill,cricket,ICC,playerofthemonthशेफाली वर्मा और शुभमन गिल को सितंबर 2026 के लिए आईसीसी पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया
भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को महिला एशिया कप और एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन और महत्‍वपूर्ण मैचों में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए सितंबर 2026 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल को वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय श्रंखला में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रिकॉर्ड पांचवीं बार आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।

यह दूसरी बार है जब शेफाली ने यह मासिक पुरस्कार जीता है। 22 वर्षीय शेफाली को पहली बार पिछले साल नवंबर में यह सफलता मिली थी। उन्होंने घरेलू मैदान पर आयोजित आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत को जीत दिलाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महिला एशिया कप में भारत की जीत में शेफाली वर्मा ने अपनी टीम के लिए सर्वोच्च रन बनाए थे।

आईसीसी के अनुसार, शुभमन गिल ने भारत के अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पछाड़ते हुए यह पुरस्कार जीता। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के पहले दो वनडे इंटरनेशनल मैचों में 333 रन बनाए, जिसमें पहले मैच में शतक और दूसरे में नाबाद दोहरा शतक शामिल था। जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और जुलाई 2025 में पुरस्कार जीतने के बाद यह गिल का पांचवां आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार है, जिससे वे सबसे अधिक पुरस्कार जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी के रूप में अपना रिकॉर्ड और मजबूत कर चुके हैं।
==================================================Courtesy==========================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *