• Mon. Oct 12th, 2026

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
russia,ukrain,donaldtrumpरूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब साढ़े चार साल से जारी युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्‍ठानों पर हमले रोकने को लेकर सहमति बनी है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

श्री ट्रंप ने कल रात सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह संघर्षविराम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इस पर रूस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ट्रंप की घोषणा का स्वागत किया है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन रूस के ऊर्जा प्रतिष्‍ठानों पर हमले रोकने के लिए तैयार है। हालांकि, उन्‍होंने आरोप लगाया कि ट्रंप की घोषणा के बाद भी रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्‍ठानों पर हमले किए।

ईरान के साथ युद्ध के कारण वैश्विक ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इससे ट्रंप को राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
=======================================================Courtesy====================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *