आज पूरी दुनिया समाधान की ओर देख रही है और युवाओं में ये समाधान देने की क्षमता है: प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi,indianyouth,vishvhinduvidhyakendra,chennaiआज पूरी दुनिया समाधान की ओर देख रही है और युवाओं में ये समाधान देने की क्षमता है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि दुनिया उभरती हुई चुनौतियों का समाधान तलाश रही है। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि भारत के युवाओं में ये समाधान देने की प्रतिभा और क्षमता है। श्री मोदी ने आज शाम चेन्नई में जयगोपाल गारोदिया हिन्दू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में यह बात कही। श्री मोदी ने कहा कि युवा विकसित भारत का सपना पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं को असीम संभावनाएं दे रहा है। उन्होंने युवाओं से अपनी क्षमताओं का प्रयोग करने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं के नए विचार और विकसित समाधान न केवल भारत के भविष्य को आकार देंगे बल्कि, विश्व का भविष्य भी तय करेंगे। प्रधानमंत्री ने विश्वास प्रकट किया कि देश की आकांशाएं सामूहिक प्रयासों से पूरी हो सकती हैं।
भारत के विनिर्माण विकास का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र के विस्तार से युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत का रक्षा क्षेत्र 50 गुणा बढ़ा है और इंजीनियरिंग निर्यात ने भी नया कीर्तिमान बनाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन विनिर्माता बन गया है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से इलेक्ट्रॉनिक निर्यात 11 गुणा बढ़ा है। श्री मोदी ने मेट्रो रेल सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कई शहरों में यह सेवा पहुंच गई है। वर्ष 2014 में पांच शहरों में मेट्रो सेवा उपलब्ध थी जबकि अब यह 25 शहरों तक पहुंच गई है।
तमिलनाडु के विकास का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारें बदल सकती हैं। लेकिन राज्य की प्रगति और लोगों के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता बनी रही हैं। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के साथ मिलकर राज्य की विकास यात्रा को आगे ले जाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर श्री मोदी ने विश्व हिन्दू विद्या केंद्र को 50 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चेन्नई के पश्चिम माम्बलम क्षेत्र में 1975 में छोटे स्कूल से सात विद्यार्थियों के साथ आरंभ हुआ था।
====================================================Courtesy===================================
