महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिल्ली सरकार शुरु कर रही है दुर्गा ई-ऑटो योजना
durgaautoyojna,delhiमहिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिल्ली सरकार शुरु कर रही है दुर्गा ई-ऑटो योजना
दिल्ली सरकार महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दुर्गा ई-ऑटो योजना शुरू करने जा रही है। दुर्गा यानी ड्राइविंग, अपलिफ्टमेंट एंड रोज़गार फॉर विमेन एंड ट्रांसजेंडर। योजना का उद्देश्य महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराना है।
योजना के पहले चरण में कुल 1300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो आवंटित किए जाएंगे। इनमें से 1170 ऑटो महिलाओं के लिए, जबकि 130 ट्रांसजेंडर समुदाय के लाभार्थियों के लिए आरक्षित होंगे। इसके लिए निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना ज़रूरी होगा।
दिल्ली सरकार के अनुसार, आवेदनों की जांच जिला स्तर पर गठित समितियां करेंगी। इन समितियों की अध्यक्षता संबंधित जिले के जिला मजिस्ट्रेट करेंगे। पंजीकृत ऑटो मालिकों को पहचान पत्र, दुर्गा जैकेट और कैप भी दिए जाएंगे।
====================================================Courtesy============================
