सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत, 11 घायल
saudiarab,riyadhawaiaddaसऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत, 11 घायल
सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि घायल भारतीय ने कल दम तोड़ दिया। दूतावास ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने सहित हर संभव सहायता देने की बात कही है।
इस हमले में करीब 300 लोग घायल हुए थे, जिनमें दस भारतीय नागरिक भी शामिल थे। भारतीय अधिकारी घायलों की स्थिति जानने के लिए स्थानीय प्रशासन और अस्पतालों के संपर्क में हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास हमले के बाद सभी जरूरी कदम उठा रहा है।
दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए पहले जारी परामर्श दोहराते हुए सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। साथ ही, उनसे घटनाओं से जुड़े वीडियो या खबरें साझा न करने और स्थानीय अधिकारियों के आधिकारिक निर्देशों का पालन करने को कहा है।
दूतावास के अधिकारियों ने हमले में घायल भारतीयों का इलाज कर रहे सभी अस्पतालों का दौरा किया है। दूतावास के अनुसार, तीन भारतीय गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। दो अन्य भारतीय सामान्य वार्ड में भर्ती हैं, जबकि बाकी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दूतावास ने घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सऊदी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
भारतीय नागरिक सहायता के लिए सऊदी अरब में 24 घंटे उपलब्ध टोल-फ्री नंबर 8002471234 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, +966-11-488469 पर फोन और +966-536216082 पर केवल व्हाट्सऐप संदेश भेजे जा सकते हैं।
===================================================Courtesy======================
