• Mon. Oct 12th, 2026

भारत के युवा अपनी प्राचीन सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम: प्रधानमंत्री मोदी

भारत के युवा अपनी प्राचीन सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम: प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi,indianyouthभारत के युवा अपनी प्राचीन सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के युवाओं में दुनिया की उभरती चुनौतियों का नए और बेहतर समाधान देने की क्षमता है। चेन्नई में जयगोपाल गरोड़िया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया आज नई चुनौतियों के समाधान खोज रही है और उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत के युवा इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दौर युवाओं का है। उनके नए विचार और कड़ी मेहनत भारत के साथ-साथ दुनिया का भविष्य भी तय करेंगे।

श्री मोदी ने राष्ट्रीय एकता और तमिल संस्कृति की समृद्ध विरासत पर भी जोर दिया। उन्होंने प्राचीन तमिल ग्रंथ तिरुक्कुरल का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जीवन और निरंतर सीखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि ज्ञान हासिल करने के साथ उसे व्यवहार में लाना भी जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से बड़े सपने देखने, नए तरीके से सोचने और निडर होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश में आज अवसरों की कोई कमी नहीं है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि आधुनिक नवाचार और सांस्कृतिक विरासत से जुड़कर युवा एक प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के साथ वैश्विक स्तर पर भी पहचान बना सकते हैं।
===================================================Courtesy=======================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *