• Tue. Oct 6th, 2026

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फ़ॉर्मेट में कप्तानी छोड़ी

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फ़ॉर्मेट में कप्तानी छोड़ी
harmanpreetkour,womencricketteam,cricketमहिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फ़ॉर्मेट में कप्तानी छोड़ी
भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फ़ॉर्मेट में कप्तानी छोड़ दी है। 37 साल की हरमनप्रीत ने गुवाहाटी में बीसीसीआई की समीक्षा बैठक के बाद यह फ़ैसला सुनाया। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पिछले साल अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता था और टीम ने एशियाई खेलों में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। उन्होंने भारत के लिए पांच टेस्ट, 51 वनडे और 155 T20 मैचों में कप्तानी की; वह 2016 से टी-20 टीम की कप्तान थीं और 2022 में उन्होंने वनडे टीम की कमान संभाली थी। हरमनप्रीत आगे भी सभी फ़ॉर्मेट में एक खिलाड़ी के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती रहेंगी।
====================================================Courtesy=====================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *