• Tue. May 20th, 2025 11:45:46 PM

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं की सुरक्षा और यात्रा सुगम बनाने के लिए सार्वजनिक परिवहन में यात्रा मुफ्त करने की घोषणा की है।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं की सुरक्षा और यात्रा सुगम बनाने के लिए सार्वजनिक परिवहन में यात्रा मुफ्त करने की घोषणा की है। आज नई दिल्‍ली में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महिलाएं सभी डीटीसी बसों, कलस्‍टर बसों और मेट्रो(delhimetro) में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डीटीसी और मेट्रो के अधिकारियों को एक विस्‍तृत प्रस्‍ताव देने के लिए एक सप्‍ताह का समय दिया है कि इसे कैसे और कब लागू किया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि लोगों से भी इसे लागू करने के सुझाव मांगे जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि जो महिलाएं टिकट खरीद सकती हैं उन्‍हें सबसिडी लेने की आवश्‍यकता नहीं है। केजरीवाल ने आठ जून से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी घोषणा की है। दिल्‍ली में भाजपा नेता विजेन्‍द्र गुप्‍ता ने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की महिलाओं के लिए निशुल्‍क यात्रा को चुनावी हथकंडा बताया।
=============================
courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *