• Mon. May 13th, 2024

हिमाद्री सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में विंध्य क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री श्रीमती हिमाद्री सिंह को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। राकेश सिंह ने कहा कि विंध्य क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री श्रीमती हिमाद्री सिंह ने 2016 में कांग्रेस की तरफ से शहडोल लोकसभा से लड़ चुकी है। विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रह चुकी है। उनके पिता कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व. दलबीर सिंह केन्द्रमें दो बार मंत्री भी रह चुके है। इनकी मां स्व. श्रीमती राजेश नंदनी भी कांग्रेस की सांसद रह चुकी है। श्रीमती हिमाद्री सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करके देश में फिर श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने इसके लिए अपने साथियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास व्यक्त करता हूँ कि श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विंध्य क्षेत्र में काम करके पार्टी को मजबूत करेंगी।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *