क्रिकेट: भारत ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया
tilakverma,cricket,BCCI,twenty-twenty,T-20,IndiaVsNZक्रिकेट: भारत ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया
पुरुष क्रिकेट में भारत ने क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में कल खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में दो-शून्य की बढ़त बना ली है। भारत ने 181 रन का लक्ष्य 19 ओवर और पांच गेंद में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से तिलक वर्मा ने 26 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
==============================================Courtesy========================================
