• Mon. Oct 26th, 2026

प्रधानमंत्री के पिता के संबंध में खरगे की कथित टिप्पणी की गृह मंत्री अमित शाह ने आलोचना की

प्रधानमंत्री के पिता के संबंध में खरगे की कथित टिप्पणी की गृह मंत्री अमित शाह ने आलोचना की
narendramodi,amitshah,mallikarjunkhargeप्रधानमंत्री के पिता के संबंध में खरगे की कथित टिप्पणी की गृह मंत्री अमित शाह ने आलोचना की
गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के पिता को लेकर कथित टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आलोचना की। श्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी के परिवार के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करती रही है।

गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने पहले भी प्रधानमंत्री मोदी की मां का अपमान किया है और उनकी गरीबी का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर दिन मर्यादा की सीमाएं लांघ रही है।

श्री शाह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में लगातार चुनावी हार के कारण कांग्रेस में गहरी निराशा और हताशा पैदा हो गई है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने आम जनता के बीच अपना जनाधार खो दिया है और अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी उसकी पकड़ कमजोर हो रही है।

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जब-जब प्रधानमंत्री मोदी या उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, तब-तब जनता ने उन्हें कड़ा जवाब दिया है।
================================================Courtesy===========================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *