• Mon. Jul 27th, 2026

सर्वोच्‍च न्‍यायालय पेपर लीक मुद्दे पर पुलिस बल के खिलाफ संबंधित कई याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगा

सर्वोच्‍च न्‍यायालय पेपर लीक मुद्दे पर पुलिस बल के खिलाफ संबंधित कई याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगा
SC,paperleakसर्वोच्‍च न्‍यायालय पेपर लीक मुद्दे पर पुलिस बल के खिलाफ संबंधित कई याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगा
सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस बल के अत्यधिक प्रयोग के आरोपों से संबंधित कई याचिकाओं पर कल सुनवाई करने पर सहमति व्‍यक्‍त की है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा वी मोहना की पीठ ने विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों की याचिका पर भी सुनवाई करने का निर्णय लिया है।

इस बीच, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि शांतिपूर्ण और वैध विरोध प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार है।

केंद्र सरकार की ओर से महाधिवक्‍ता तुषार मेहता ने कहा कि वे अदालत की कार्रवाई में सहयोग करेंगे।

इस बीच, 3 मई को हुए नीट-यूजी के पेपर लीक के आरोपों के कारण उसे रद्द करने और दोबारा नीट परीक्षा कराने की घोषणा के बाद राष्ट्रीय जनता दल सांसद सुधाकर सिंह की एक और याचिका पर सुनवाई करते हुए न्‍यायानय ने कहा कि वह देखेगी कि सरकार की ओर से नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में बनाई गई हाई-पावर्ड टास्क फोर्स, नीट परीक्षा को ऑनलाइन कराने के बारे में क्या सुझाव देती है। न्‍यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्‍यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने कहा कि कुछ अलग तरह के सुझावों की ज़रूरत है, खासकर तब जब नीट परीक्षा को फिजिकल मोड से ऑनलाइन मोड में बदला जा रहा हो।
============================================Courtesy=============================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *