चाइना ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से शुरू
china,chinaopenbadmintanचाइना ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से शुरू
चाइना ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से शुरू हो रही है। प्रतियोगिता में भारत की अगुवाई पी. वी. सिंधु करेंगी। महिला सिंगल्स के पहले दौर में सिंधु का सामना उन्नति हुड्डा से होगा। देविका सिहाग भी महिला सिंगल्स में खेलेंगी।
पुरुष सिंगल्स में भारत की ओर से लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और एचएस प्रणॉय चुनौती पेश करेंगे। पुरुष युगल में एम. आर. अर्जुन और हरिहरन अमसाकरुनन भारत के एकमात्र प्रतिनिधि हैं। वहीं, ओलंपियन तनीशा क्रास्टो और ध्रुव कपिला, रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे मिश्रित युगल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिला युगल में भारत की कोई भी खिलाड़ी नहीं है।
========================================Courtesy=========================
