• Wed. Jul 15th, 2026

गृहमंत्री अमित शाह ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के प्रभावी होने की सराहना की

गृहमंत्री अमित शाह ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के प्रभावी होने की सराहना की
amitshah,bharatbritainFTAगृहमंत्री अमित शाह ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के प्रभावी होने की सराहना की
गृहमंत्री अमित शाह ने भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते के प्रभावी होने की सराहना की। श्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट मे कहा कि यह समझौता वस्त्र, चमड़ा, इंजीनियरिंग, खाद्य प्रसंस्करण, औषधि क्षेत्र और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सहित 99 प्रतिशत भारतीय निर्यात के लिए बिना शुल्क बाजार पहुंच उपलब्‍ध कराएगा और श्रम आधारित उद्योगों में सम्भावित संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

उन्होंने इस समझौते को सरकार की जन केन्द्रित कूटनीति की विचारधारा का प्रमाण बताया। श्री शाह ने कहा कि यह समझौता ब्रिटेन में भारतीय पेशेवरों के लिए महत्वपूर्ण छूट में विस्तार भी करेगा। इससे दोनों राष्ट्रों के बीच संबंधों में मजबूती आएगी।
======================================================Courtesy====================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *