• Sat. Oct 31st, 2026

गुजरात के एकतानगर में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा- आज का भारत पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और सं‍कल्पित है। देश नक्‍सलवाद मुक्‍त हो चुका है।

गुजरात के एकतानगर में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा- आज का भारत पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और सं‍कल्पित है। देश नक्‍सलवाद मुक्‍त हो चुका है।
narendramodi,ektanagar,gujaratगुजरात के एकतानगर में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा- आज का भारत पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और सं‍कल्पित है। देश नक्‍सलवाद मुक्‍त हो चुका है।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह आज शाम गुजरात के एकता नगर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने में राष्ट्र का नेतृत्व किया। उन्होंने जनसभा में उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने वामपंथी उग्रवाद को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां 2015 में 126 जिले वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित थे, वहीं मार्च 2026 तक सभी जिले में वामपंथी उग्रवाद से मुक्त हैं।

इससे पहले सुबह, प्रधानमंत्री ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने ‘वर्षावन’ और ‘वामन वृक्ष वाटिका’ का भ्रमण भी किया और क्षेत्र में 426 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की इकत्तीस पर्यटन और अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
==========================================================Courtesy========================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *