• Wed. Jul 15th, 2026

भारत में 24 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर चालू, 10 नए रिएक्टरों का निर्माण जारी

भारत में 24 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर चालू, 10 नए रिएक्टरों का निर्माण जारी
bharat,atomicenergyreactorभारत में 24 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर चालू, 10 नए रिएक्टरों का निर्माण जारी
भारत वर्तमान में सात स्थानों पर 8.78 गीगावाट की कुल स्थापित क्षमता वाले 24 परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा, 8 हजार मेगावाट की संयुक्त क्षमता वाली दस और रिएक्टर इकाइयां निर्माणाधीन हैं। इनमें रिएक्टर प्रेशराइज्ड हेवी वाटर रिएक्टर, बॉइलिंग वाटर रिएक्टर और लाइट वाटर रिएक्टर शामिल हैं। देश मुख्य रूप से प्रेशराइज्ड हेवी वाटर रिएक्टरों को चलाने और परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए प्राकृतिक यूरेनियम ईंधन का उपयोग कर रहा है। सरकार ने कहा कि भारत ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और स्वच्छ आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अपने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का लगातार विस्तार कर रहा है।

पिछले सप्ताह मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन का एक प्रमुख परिणाम भारत-ऑस्ट्रेलिया नागरिक परमाणु सहयोग समझौते के अंतर्गत प्रशासनिक व्यवस्था को अंतिम रूप देना था। यह शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए ऑस्ट्रेलिया से भारत को दीर्घकालिक यूरेनियम निर्यात का रास्ता साफ हुआ है। ऑस्ट्रेलिया का यूरेनियम इन परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों को चलाने के लिए प्राथमिक ईंधन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
===============================================Courtesy=============================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *