• Wed. Jul 15th, 2026

पीएम मोदी ने भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते को किसानों और एमएसएमई के लिए बड़ा अवसर बताया

पीएम मोदी ने भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते को किसानों और एमएसएमई के लिए बड़ा अवसर बताया
narendramodi,bhratbritaintradeagrrement,kisan,MSMEपीएम मोदी ने भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते को किसानों और एमएसएमई के लिए बड़ा अवसर बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज से लागू हुआ व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता तथा सामाजिक सुरक्षा समझौता भारत-ब्रिटेन की साझेदारी में एक महत्वपूर्ण क्षण है। श्री मोदी ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये समझौता भारत के किसानों, उद्यमियों और सूक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यमों को नई गति प्रदान करेगा, साथ ही कई महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों को ब्रिटेन के बाजार तक मजबूत पहुंच प्राप्त करने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे प्रौद्योगिकी, पेशेवर सेवाओं और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग भी मजबूत होगा। इससे कुशल भारतीय प्रतिभाओं की आवाजाही को भी बढ़ावा मिलेगा।

श्री मोदी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा समझौता ब्रिटेन में अस्थायी रूप से काम कर रहे भारतीय पेशेवरों को अमूल्य सहायता प्रदान करेगा और भारतीय उद्यमों की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि यह क्षण भारत-ब्रिटेन के बीच विश्वास तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश और नवाचार द्वारा संचालित एक प्रगतिशील साझेदारी बनाने के उनके संकल्प को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ब्रिटेन साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
========================================Courtesy=================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *