प्रधानमंत्री मोदी 26 जुलाई को ‘मन की बात’ में देश-विदेश के लोगों से करेंगे संवाद
narendramodi,mankibaat,mankibaat26julyप्रधानमंत्री मोदी 26 जुलाई को ‘मन की बात’ में देश-विदेश के लोगों से करेंगे संवाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 जुलाई को आकाशवाणी के मन की बात कार्यक्रम में देश और विदेश के लोगों से विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 136वीं कड़ी होगी।
टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 पर कार्यक्रम के लिए आप अपने विचार और सुझाव भेज सकते हैं। नरेन्द्र मोदी ऐप या मायगव (MYGOV) ओपन फोरम के माध्यम से भी ऑनलाइन अपने सुझाव दे सकते हैं। 1922 पर मिस्ड कॉल देकर और एसएमएस में प्राप्त लिंक का अनुसरण करके आप सीधे प्रधानमंत्री को अपने सुझाव भेज सकते हैं। आगामी कड़ी के लिए सुझाव 24 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे।
============================================Courtesy========================================
