• Sun. Jul 12th, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चल रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत इंदौर में होगा 21 लाख पौधारोपण का महाअभियान

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चल रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत इंदौर में होगा 21 लाख पौधारोपण का महाअभियान
#ekpedmaakenaam,#indore,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm,#21lakhpodharpaninindore

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को करेंगे शुभारंभ
51 हजार वर्षा जल संचयन यूनिट लगाने के महा अभियान की भी होगी शुरुआत

भोपाल : शनिवार, जुलाई 11, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत इंदौर में रविवार, 12 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे पितृ पर्वत के आगे स्थित बीएसएफ परिसर, ग्राम बुडानिया में 21 लाख पौधों का रोपण एवं 51 हजार वर्षा जल संचयन यूनिट स्थापना के महाअभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आयोजित यह महाअभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जल संवर्धन को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर पौधारोपण के साथ 51 हजार वर्षा जल संचयन यूनिट स्थापित कर वर्षा जल के संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रहेगी। नागरिकों से इस महाअभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के संकल्प को मजबूत बनाने का आग्रह किया गया है।
==========================================================================================

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर चल रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत इंदौर में होगा 21 लाख पौधारोपण का महाअभियान
#ekpedmaakenaam,#indore,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm,#21lakhpodharpaninindore

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *