• Mon. Jul 13th, 2026

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी निधन के पर भारत में राष्ट्रीय शोक घोषित, भारत की ओर से कतर जाएंगे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी निधन के पर भारत में राष्ट्रीय शोक घोषित, भारत की ओर से कतर जाएंगे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
qatarकतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी निधन के पर भारत में राष्ट्रीय शोक घोषित, भारत की ओर से कतर जाएंगे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
भारत ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आज एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। कल कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी का निधन हो गया। शोक दिवस के दौरान देश भर में उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। आज कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए मुकाम तक पहुंचाया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भारत सरकार की ओर से कतर को शोक संदेश देने के लिए वहां जा रहे हैं।
==========================================Courtesy======================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *