• Sat. Jun 27th, 2026

भारत ने परमाणु रिएक्टर से उत्पन्न ऊष्मा का उपयोग करने वाला विश्‍व का पहला हाइड्रोजन उत्‍पादन केंद्र विकसित किया

भारत ने परमाणु रिएक्टर से उत्पन्न ऊष्मा का उपयोग करने वाला विश्‍व का पहला हाइड्रोजन उत्‍पादन केंद्र विकसित किया
bharat,atomicenergyभारत ने परमाणु रिएक्टर से उत्पन्न ऊष्मा का उपयोग करने वाला विश्‍व का पहला हाइड्रोजन उत्‍पादन केंद्र विकसित किया
परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव अजीत कुमार मोहंती ने तमिलनाडु के कल्‍पक्‍कम स्थित इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केन्‍द्र में विश्‍व के पहले हाइड्रोजन उत्‍पादन केंद्र का उद्घाटन किया। यह संयंत्र फास्‍ट ब्रीडर टेस्‍ट रिएक्‍टर से प्राप्‍त परमाणु उष्‍मा से कॉपर क्‍लोरीन ताप-रसायनिक प्रक्रिया से संचालित है। डॉ. मोहंती ने कहा कि हाइड्रोजन जैसी उभरती स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के साथ परमाणु ऊर्जा का एकीकरण सतत ऊर्जा भविष्य की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है। उन्‍होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा कार्बन मुक्‍त और विश्‍वसनीय विद्युत उपलब्‍ध कराने की क्षमता रखती है। यह बड़े पैमाने पर हाइड्रोजन उत्‍पादन के लिए उपयुक्‍त है। यह उपलब्धि उन्‍नत परमाणु प्रौद्योगिकी और स्‍वच्‍छ ऊर्जा प्रणालियों में भारत की बढ़ती क्षमता दर्शाती है। यह हाइड्रोजन उत्पादन केंद्र भाभा परमाणु अनुसंधान केन्‍द्र द्वारा स्‍वदेशी रूप से विकसित किया गया है।
============================================Courtesy============================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *