• Sat. Jun 27th, 2026

होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले के जवाब में अमरीका ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की

होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले के जवाब में अमरीका ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की
homurjjaldamrumadhya,america,iranहोर्मुज जलडमरूमध्य में हमले के जवाब में अमरीका ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की
अमरीका ने होर्मुज जलडमरूमध्यम में मालवाहक जहाज पर ड्रोन हमले के जवाब में कल ईरान पर फिर हमले किये। अमरीकी केन्द्रीय कमान ने बताया कि ईरान पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किये गये और उसके तटवर्ती राडार प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया। इससे पहले राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन होने पर, इसके गंभीर परिणामों का पता चलेगा।

इस बीच, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि अमरीका के हवाई हमलों के जवाब में इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने अमरीकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरानी सेना के प्रवक्ता इब्राहिम अल-फिक़ार ने कहा था इस बार अमरीकी हमले पर ईरान की प्रतिक्रिया तेज और निर्णायक होगी। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में उन्होंने कहा था कि ईरान माकूल जवाब के लिये सही समय और स्थान का चुनाव करेगा।

ब्रिटिश सेना ने बृहस्पतिवार को ओमान के निकट समुद्र में कार्गो शिप को निशाना बनाये जाने की बात कही थी। इससे कुछ घंटे पहले ही ईरान ने इस मार्ग के इस्तेमाल के खिलाफ धमकी दी थी।

अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन ने कहा है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य से फंसे जहाज़ों को निकालने का काम रोक दिया गया है और यह तब तक फिर शुरू नहीं होगा, जब तक जहाज़ों के सुरक्षित निकलने की गारंटी नहीं मिलती।
===============================================Courtesy===================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *