• Sat. Jun 27th, 2026

गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे
amitshah,bharattaxi,gujaratगृह मंत्री अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे
गृह मंत्री अमित शाह आज देश की पहली सहकारिता आधारित टैक्‍सी सेवा भारत टैक्‍सी का शुभारंभ गुजरात में करेंगे। कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र से जुड़ें वरिष्‍ठ पदाधिकारी, विभिन्‍न संस्‍थाओं के प्रतिनिधि और भारत टैक्‍सी से जुड़े 4000 से अधिक सारथी शामिल होंगे। भारत टैक्‍सी सहकारिता के सिद्धांतों पर आधारित डिजिटल मोबिलिटी मंच है और सारथी ही मालिक की अवधारणा को साकार करता है। इस मॉडल के अंतर्गत टैक्‍सी चालक केवल सेवा प्रदाता नहीं बल्कि भागीदार और मालिक भी होंगे। इससे चालकों का आर्थिक सशक्तिकरण होगा और उन्हें सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। भारत टैक्‍सी की शुरूआत अहमदाबाद, सूरत, द्वारका, वडोदरा, राजकोट, सोमनाथ, वलसाड, आनंद, जामनगर, भावनगर, नाडियाड, जूनागढ़, मेहसाना और अमरेली जिलों से होगी। अगले महीने तक यह सेवा पूरे गुजरात में उपलब्ध कराने का लक्ष्‍य है।
========================================Courtesy=====================================
गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे
amitshah,bharattaxi,gujarat

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *