शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भूटान के शिक्षा मंत्री यीज़ांग दे थापा से मुलाकात की
dharmendrapradhan,bhutan,bhutaneducationministerशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भूटान के शिक्षा मंत्री यीज़ांग दे थापा से मुलाकात की
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज भूटान के शिक्षा मंत्री यीज़ांग दे थापा से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री प्रधान ने बताया कि चर्चा शिक्षकों के प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार क्षमता, डिजिटल शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सतत पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा और समग्र स्वास्थ्य पर केंद्रित थी।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि दोनों देशों के पास शिक्षा, नवाचार और क्षमता निर्माण के व्यापक मंचों पर सहयोग करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत-भूटान साझेदारी भविष्य के लिए साझा आकांक्षाओं और आध्यात्मिक बंधनों पर आधारित है। उन्होंने शिक्षा, कौशल और ज्ञान साझेदारी में भारत-भूटान सहयोग पर बल दिया।
=============================================Courtesy===================================
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भूटान के शिक्षा मंत्री यीज़ांग दे थापा से मुलाकात की
dharmendrapradhan,bhutan,bhutaneducationminister
