• Thu. Jun 25th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में ‘प्रगति’ की 52वीं बैठक, चार प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में ‘प्रगति’ की 52वीं बैठक, चार प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर चर्चा
narendramodi,pragati,infrastructure,cybercrimeप्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में ‘प्रगति’ की 52वीं बैठक, चार प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली में ‘प्रगति’ की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सड़क, बिजली, औद्योगिक गलियारे और मेट्रो रेल क्षेत्रों की लगभग 30,000 करोड़ रुपये की चार प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं में देरी से लागत बढ़ती है और जनता को समय पर लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने मंत्रालयों और राज्य सरकारों को लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान की भी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री ने तपेदिक उन्मूलन के लिए एआई के उपयोग पर बल दिया तथा एनसीसी कैडेटों और माय भारत स्वयंसेवकों को जन-जागरूकता अभियान से जोड़ने का सुझाव दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने साइबर अपराध और डिजिटल गिरफ्तारी से जुड़ी शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम, शिकायतों के त्वरित निपटारे और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए राज्यों से ई-जीरो एफआईआर व्यवस्था लागू करने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।
==========================================Courtesy======================================
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में ‘प्रगति’ की 52वीं बैठक, चार प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर चर्चा
narendramodi,pragati,infrastructure,cybercrime

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *