• Tue. Jun 23rd, 2026

एनएसए अजीत डोभाल ने कहा – होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने से विश्‍वभर में ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी

एनएसए अजीत डोभाल ने कहा – होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने से विश्‍वभर में ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी
NSA,ajeetdobhal,homurjjaldamrumadhyaएनएसए अजीत डोभाल ने कहा – होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने से विश्‍वभर में ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी
भारत ने अमरीका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन का स्वागत किया है। नई दिल्ली में ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार-एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि इससे दुनिया भर में ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने का भी स्वागत किया। श्री डोभाल ने कहा कि इससे आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं को दूर करने और उर्वरकों तथा रसायनों जैसी वस्तुओं की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

श्री डोभाल ने बताया कि क्षेत्र और उसके बाहर खुले रास्‍ते से आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। श्री डोभाल ने कहा कि वर्तमान में विश्‍व सैन्य संघर्षों, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं, आर्थिक तनाव और विध्‍वंसकारी प्रौद्योगिकियों के संकटपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एनएसए ने कहा कि गैर-पारंपरिक खतरे अब राष्ट्रीय सीमाओं को पार कर चुके है, इनसे पारंपरिक प्रतिक्रियाओं को चुनौती मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि नवीन विध्‍वंसक प्रौद्योगिकी, आतंकवाद के बदलते स्‍वरूप और साइबर खतरों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्‍यकता है।

श्री डोभाल ने बताया कि विभिन्न महाद्वीपों और अनुभवों का प्रतिनिधित्व करने वाले ब्रिक्स देशों को तेजी से बदल रही दुनिया में विशेषकर संघर्षों के समाधान में विशेष भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि इन उभरती चुनौतियों से निपटने में अपनी भूमिका पर समूह को विचार-विमर्श करना होगा। श्री अजीत डोभाल ने कहा कि इस समूह की परिकल्पना बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को बढ़ावा देने, आर्थिक सहयोग को सुदृढ़ करने और ग्‍लोबल साउथ की आवाज मजबूत करने के लिए उभरती अर्थव्यवस्थाओं के अनौपचारिक गठबंधन के रूप में की गई थी। उन्होंने कहा कि वैश्विक शासन और संस्थागत सुधार में भी ब्रिक्स की भूमिका है।
=================================================Courtesy====================================
एनएसए अजीत डोभाल ने कहा – होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने से विश्‍वभर में ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी
NSA,ajeetdobhal,homurjjaldamrumadhya

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *