• Fri. Apr 26th, 2024

सपाक्स पार्टी का ऐलान मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भोपाल। सपाक्स अब एक संगठन न होकर एक राजनीतिक पार्टी बन गई है।
भोपाल में सपाक्स को राजनीतिक पार्टी के तौर पर ऐलान किया गया। इसके साथ ही पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई है। हीरालाल त्रिवेदी को सपाक्स पार्टी के अध्यक्ष बनाया गया है।

सपाक्स पार्टी का ऐलान होने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हीरलाल त्रिवेदी ने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं पार्टी ने एलान किया है कि एट्रोसिटी एक्ट और प्रमोशन में रिर्जवेशन उनका मुख्य मुद्दा होगा।
पार्टी अपने चुनाव चिन्ह का एलान चुनाव आयोग से रजिस्टर्ड होने के बाद करेगी। वहीं सपाक्स पार्टी अब प्रदेश में एट्रोसिटी एक्ट और प्रमोशन में रिर्जवेशन को लेकर अपना आंदोलन और तेज करेगी।

सपाक्स पार्टी की आज पहली कार्यकारिणी बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए सभी संभागों के प्रभारी गठित किए गए। पार्टी अध्यक्ष श्री हीरालाल त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश भर में गांव—गांव तक पार्टी का विस्तार किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारी दौरे कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी के मुद्दों को प्रदेश के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।

आईएएस डॉ. वीणा घाणेकर ने इस्तीफा देकर सपाक्स पार्टी ज्वाइन की
सपाक्स पार्टी के सिद्धांतों, मुद्दों एवं सरकारों द्वारा सभी वर्गों के साथ किए जा रहे भेदभाव के चलते आज भूमि सुधार आयोग सदस्य सचिव के पद से इस्तीफा देकर सपाक्स पार्टी ज्वाइन की गई।

पार्टी पदाधिकारियों की सूची
श्री हीरालाल त्रिवेदी, अध्यक्ष, डॉ. के.एल. साहू, उपाध्यक्ष, डॉ. बीणा घाणेकर, उपाध्यक्ष, श्री विजय वाते, उपाध्यक्ष, श्री राजीव खंडेलवाल, उपाध्यक्ष, इंजी. पी.एस. परिहार, संयोजक, श्री सुरेश तिवारी, महासचिव(संगठन), श्री हरीओम गुप्ता, महासचिव(कार्यालय), श्रीकांत घाणेकर, कोषाध्यक्ष, श्री पी.के. मंजूरे, सह-सचिव

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.