• Fri. Jun 12th, 2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन
jaspalrana,goldmedal,pistalएशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन
भारतीय निशानेबाज और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का आज नई दिल्‍ली के एक अस्‍पताल में निधन हो गया है। वे 49 वर्ष के थे। राणा भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थे। जसपाल राणा ने मनु भाकर को निशानेबाजी में प्रशिक्षित किया और वर्ष 2024 के पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने में मदद की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि जसपाल राणा एक प्रख्यात निशानेबाज थे, जिनके असाधारण प्रदर्शन ने देश को गौरान्वित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि एक खिलाड़ी और मार्गदर्शक के रूप में उन्होंने युवा प्रतिभाओं को निखारकर अमूल्‍य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा का समर्पण और अनुशासन आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि राणा की उपलब्धियों और योगदान ने निशानेबाजी में भारत की स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि राणा ने एक चैंपियन खिलाड़ी, प्रतिष्ठित कोच और मार्गदर्शक के रूप में एथलीटों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने निशानेबाजी में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश को गौरान्‍वित किया। श्री मोदी ने कहा कि एक मार्गदर्शक के रूप में उन्होंने युवा खिलाड़ियों को अत्यंत समर्पण के साथ प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्टता, अनुशासन और खेल जगत की सेवा के प्रति राणा की अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें अपार सफलता दिलाई। श्री मोदी ने कहा कि उनका निधन भारतीय खेल जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्‍त परिवार के साथ हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जसपाल राणा का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री शाह ने कहा कि राणा ने निशानेबाजी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जसपाल राणा न केवल एक असाधारण खिलाड़ी और प्रशिक्षक थे, बल्कि एक अत्यंत मिलनसार और सरल व्यक्ति भी थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्‍होंने भारत में निशानेबाजी को एक खेल के रूप में लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि जसपाल राणा ने एक चैंपियन एथलीट और असाधारण मार्गदर्शक के रूप में राष्ट्र के लिए जो योगदान दिया है, वह एक प्रेरणादायक है। केंद्रीय मंत्री ने उनके परिवार, मित्रों और खेल जगत के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।
=============================================================Courtesy================================
एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन
jaspalrana,goldmedal,pistal

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *