कृषि मंत्रालय ने किसान मित्र नाम से एक व्हाट्सएप आधारित एआई सलाहकार सेवा शुरू की
kisanmitra,krishimantralayaapp,AIappकृषि मंत्रालय ने किसान मित्र नाम से एक व्हाट्सएप आधारित एआई सलाहकार सेवा शुरू की
देश में खरीफ की बुवाई का मौसम शुरू होते ही किसानों को तिलहन की खेती से संबंधित जानकारी देने के लिए किसान मित्र नाम से एक व्हाट्सएप आधारित एआई सलाहकार सेवा शुरू की गई है, जो किसानों के मोबाइल फोन पर सीधे जानकारी पहुंचाती है। यह सेवा बहुत प्रभावशाली सिद्ध हो रही है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा कि इस पहल से भारत का कोई भी तिलहन किसान व्हाट्सएप के माध्यम से निशुल्क, विश्वसनीय और तत्काल फसल संबंधी सलाह प्राप्त कर सकता है। मंत्रालय ने बताया कि किसान +91 4024598180 नंबर को व्हाट्सएप पर तिलहन किसान मित्र के नाम से सेव कर सकते हैं और मूंगफली, सरसों, तिल, सूरजमुखी, सोयाबीन और अन्य तिलहन फसलों के बारे में किसी भी भारतीय भाषा में जानकारी ले सकते हैं। आईसीएआर के हैदराबाद स्थित भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान के निदेशक ने बताया कि यह पहल सामूहिक तिलहन अनुसंधान का पहला ऐसा प्रयास है, जो देश के प्रत्येक किसान तक पहुंचाया गया है।
====================================================Courtesy==========================================
कृषि मंत्रालय ने किसान मित्र नाम से एक व्हाट्सएप आधारित एआई सलाहकार सेवा शुरू की
kisanmitra,krishimantralayaapp,AIapp
कृषि मंत्रालय ने किसान मित्र नाम से एक व्हाट्सएप आधारित एआई सलाहकार सेवा शुरू की
