• Fri. Jun 12th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जून से फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जून से फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर जाएंगे
narendramodi,france,slovakiaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जून से फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जून को फ्रांस के नीस शहर का दौरा करेंगे। यह उनके दो देशों (फ्रांस और स्लोवाकिया) के यूरोपीय दौरे का पहला पड़ाव होगा। 2014 के बाद से फ्रांस का यह प्रधानमंत्री का सातवां आधिकारिक दौरा है। यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि इस साल फरवरी में दोनों देशों के बीच संबंधों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिए जाने के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ यह उनकी पहली द्विपक्षीय शिखर बैठक होगी।

फ्रांस में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने आकाशवाणी से खास बातचीत में इस दौरे के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार को फ्रांस के नीस में भारत इनोवेट्स सम्‍मेलन का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए, फ्रांस में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने बताया कि इसका उद्देश्य भारत की कुछ बेहतरीन डीप टेक प्रतिभाओं को भारत के बाहर प्रदर्शित करना है, जिन्हें शिक्षा मंत्रालय द्वारा चुना गया है।

उन्होंने बताया कि 1200 से अधिक स्टार्टअप्स में से 13 क्षेत्रों में 120 से अधिक डीप टेक स्टार्टअप्स का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ स्टार्टअप्स सतत विकास, ब्लू इकोनॉमी, अगली पीढ़ी के विनिर्माण और अगली पीढ़ी के संचार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर करते हैं। उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन भारत द्वारा देश के बाहर आयोजित किया जा रहा सबसे बड़ा डीप-टेक कार्यक्रम है।

नीस से प्रधानमंत्री स्लोवाकिया जाएँगे और उसके बाद जी-7 समिट के लिए फ्रांस के एवियन लौटेंगे, जहाँ भारत ‘ग्लोबल साउथ’ की प्रमुख आवाज़ के तौर पर हिस्सा लेगा।
================================================Courtesy============================================
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जून से फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर जाएंगे
narendramodi,france,slovakia

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *