ईरान के केशम द्वीप पर हमले के बाद अमरीका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा
america,iran,americairanwarईरान के केशम द्वीप पर हमले के बाद अमरीका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा
अमरीका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित ईरान के केशम द्वीप पर हमले किए हैं। अमरीका के अधिकारियों ने बताया गया है कि ये हमले सीमित दायरे में थे और इनका मतलब बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की शुरुआत नहीं है। ये हमले रक्षात्मक कदम थे, जिनका मकसद अमरीका की संपत्तियों के लिए खतरा बने ईरान के ‘सतह से हवा में मार करने वाले’ मिसाइल सिस्टम को निशाना बनाना था। इससे पहले, ईरान के सरकारी मीडिया ने द्वीप पर पांच धमाकों की आवाज सुनाई देने की खबर दी थी।
इन घटनाओं के बीच, ईरान ने कहा है कि मध्यस्थों के जरिए अमरीका के साथ उसकी अप्रत्यक्ष बातचीत तेज हो रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ईरानी सरकारी मीडिया को बताया कि मध्यस्थों के माध्यम से बातचीत चल रही है। अमरीका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा कि बातचीत में कुछ प्रगति हुई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी संकेत दिया है कि कोई समझौता संभव हो सकता है।
ईरान जल्द से जल्द एक समझौता करना चाहता है। ये राजनयिक प्रयास एक नए संघर्ष को रोकने और तय शर्तों के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की कोशिशों के बीच हो रहे हैं। इस बीच, कल ओमान के तट के पास 14 भारतीय नाविकों को ले जा रहे एक भारतीय जहाज, अल युसुफी’ पर किसी अज्ञात हवाई हमला हुआ। इसमें चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि ओमान के तटरक्षक बल ने बाकी 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। विदेश मंत्रालय और ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं, ताकि बचे हुए लोगों को मदद मिल सके और चालक दल के सदस्यों तथा मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाया जा सके।
=============================================Courtesy===============================
