• Tue. Jun 9th, 2026

भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
bharat,rajnathsingh,GDPभारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसे समय में जब कई देश आर्थिक अनिश्चितताओं का सामना कर रहे हैं। भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी विशिष्टता बनाए हुए है। वित्त वर्ष 2025-26 में दर्ज 7.7% की सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर का जिक्र करते हुए श्री सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि पिछले 12 वर्ष में निर्मित भारतीय अर्थव्यवस्था की दृढ़ता और अंतर्निहित मजबूती को दिखाती है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक विकास को स्थिरता, आत्मविश्वास, निरंतरता और विश्वसनीयता के साथ जोड़ा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के प्रति श्री मोदी की अटूट प्रतिबद्धता, नवाचार, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता वैश्विक चुनौतियों से देश को उबारने की उनकी क्षमता ने भारत को एक आत्मविश्वासपूर्ण, दृढ़ और वैश्विक स्तर पर सम्मानित आर्थिक शक्ति में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय वृद्धि नए अवसर पैदा कर रही है और 14 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को मजबूत कर रही है।
=============================================Courtesy===============================================
भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
bharat,rajnathsingh,GDP

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *