• Sat. Jun 13th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सूरत और दमण में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सूरत और दमण में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
narendramodi,goa,damanप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सूरत और दमण में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सूरत और दमण में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। गुजरात के सूरत में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि भारत की कुल 250 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से 50 गीगावाट क्षमता अकेले गुजरात की है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि दुनिया हरित भविष्य की ओर बढ़ रही है और भारत आर्थिक विकास तथा पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाकर इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि गुजरात सौर ऊर्जा से आगे बढ़कर ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया के क्षेत्र में भी बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। यह भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जनता ने हमेशा अराजकता और अस्थिरता की राजनीति को नकारकर विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने लोगों से विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

सूरत के विकास का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सूरत एक ग्रीन सिटी के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

वहीं पीएम मोदी ने दमण में भी विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

पीएम मोदी ने दमण में NAMO एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग और नमो अस्पताल का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने दमन में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित कर कहा कि दादरा और नगर हवेली, दमण और दीव में तो पर्यटन भी असीम संभावनाओं वाला क्षेत्र है। इस क्षेत्र को प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत वरदान भी मिला है। इसलिए पर्यटन को लेकर देश ने जिन नीतियों पर काम किया है, दादरा और नगर हवेली, दमण और दीव को उसका बड़ा लाभ मिल रहा है।

2021 में यहां करीब 6 लाख टूरिस्ट आए थे, 2025 में ये संख्या बढ़कर लगभग 50 लाख तक पहुंच गई है। ये बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर सुविधाओं और साफ-सुथरे बीच की वजह से संभव हुआ है।
==================================================Courtesy=======================================
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सूरत और दमण में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
narendramodi,goa,daman

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *