• Sun. Jun 14th, 2026

रूस ने भारत को रूस के 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई एस.यू-57 देने की पेशकश की

रूस ने भारत को रूस के 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई एस.यू-57 देने की पेशकश की
russia,sukhoiSU-57रूस ने भारत को रूस के 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई एस.यू-57 देने की पेशकश की
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को रूस के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई एस.यू-57 देने की पेशकश की है। उन्होंने इस विमान के भारत में संयुक्त उत्पादन का भी प्रस्ताव दिया है।

सेंट पीटर्सबर्ग आर्थिक मंच के दौरान दुनिया की कुछ समाचार एजेंसियों के प्रमुखों से बातचीत में श्री पुतिन ने कहा कि रूस अभी भी भारत को एस.यू-57 लड़ाकू विमान कार्यक्रम में शामिल करना चाहता है। उन्होंने कहा कि रूस भारत के साथ एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरणों के विकास में सहयोग करने के लिए तैयार है।

भारत वर्तमान में अपनी स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ‘सुदर्शन चक्र’ विकसित कर रहा है। इसमें रूस से प्राप्त एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका है।

भारत ने पहले रूस के साथ लगभग 5 अरब डॉलर का समझौता कर पांच एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली खरीदने का फैसला किया था। भारत ने अमरीका की धमकियों के बाद भी रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीदने का बड़ा निर्णय लिया था।
===============================================Courtesy=================================================
रूस ने भारत को रूस के 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई एस.यू-57 देने की पेशकश की
russia,sukhoiSU-57

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *