• Tue. Jun 9th, 2026

अमरीका और ईरान के बीच वार्ता जारी है: डॉनल्ड ट्रम्प

अमरीका और ईरान के बीच वार्ता जारी है: डॉनल्ड ट्रम्प
donaldtrump,america,iranअमरीका और ईरान के बीच वार्ता जारी है: डॉनल्ड ट्रम्प
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमरीका और ईरान के बीच वार्ता जारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी समझौते में स्‍थायी रूप से ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जाना चाहिए। व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने कहा कि परमाणु अप्रसार उनकी सरकार के दृष्टिकोण का मुख्य उद्देश्य बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी समझौते के अंतर्गत ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

श्री ट्रंप ने 2015 के परमाणु समझौते की आलोचना करते हुए इसे ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने का मार्ग बताया और यह दावा किया कि कोई भी नया समझौता मौलिक रूप से अलग होगा। ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए अमरीकी हमलों का बचाव करते हुए उन्‍होंने कहा कि ये ठिकाने “पूरी तरह नष्ट” कर दिए गए थे और उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। श्री ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर अमरीकी सैनिकों को निशाना बनाया गया तो तुरंत जवाबी कार्रवाई की जाएगी। अमरीका के राष्‍ट्रपति की ये टिप्पणियां ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर दीर्घकालिक समझौते तक पहुंचने के लिए जारी राजनयिक प्रयासों के बीच आईं।
====================================================Courtesy=========================================
अमरीका और ईरान के बीच वार्ता जारी है: डॉनल्ड ट्रम्प
donaldtrump,america,iran

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *