• Sat. Jun 13th, 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए स्मार्ट बॉर्डर परियोजना अंतिम चरण में
amitshah,smartborderprojectगृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए स्मार्ट बॉर्डर परियोजना अंतिम चरण में
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार स्मार्ट बॉर्डर परियोजना को अंतिम रूप दे रही है।
गृह मंत्री आज त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित लंकामुरा बॉर्डर आउट पोस्ट में आयोजित प्रहरी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने बताया कि यह परियोजना अंतिम चरण में है और अगले वर्ष सीमा सुरक्षा बल तथा सशस्‍त्र सीमा बल की तैनाती वाले सात से आठ संवेदनशील क्षेत्रों में इसका प्रायोगिक चरण शुरू किया जाएगा।

गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और बिहार की सीमाओं पर अवैध घुसपैठ के कारण जनसंख्या संरचना में किसी भी तरह के बदलाव को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बाड़ लगाने का काम प्राथमिकता पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में त्रिपुरा में 119 किलोमीटर लंबी नई डिजाइन की सीमा बाड़ के निर्माण को मंजूरी दी गई है, जिसका पहला चरण शुरू हो चुका है।

इस कार्यक्रम में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, सीमा सुरक्षा बल महानिदेशक प्रवीण कुमार तथा कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
===================================================Courtesy======================================
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए स्मार्ट बॉर्डर परियोजना अंतिम चरण में
amitshah,smartborderproject

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *