• Tue. Jun 9th, 2026

गृह मंत्री ने अधिकारियों से अंतरराष्‍ट्रीय सीमा के 15 किलोमीटर के दायरे में सभी अवैध ढांचे ढहाने को कहा

गृह मंत्री ने अधिकारियों से अंतरराष्‍ट्रीय सीमा के 15 किलोमीटर के दायरे में सभी अवैध ढांचे ढहाने को कहा
amitshah,internationalborderगृह मंत्री ने अधिकारियों से अंतरराष्‍ट्रीय सीमा के 15 किलोमीटर के दायरे में सभी अवैध ढांचे ढहाने को कहा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश की सीमाओं से 15 किलोमीटर के अंदर किसी भी अवैध निर्माण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऐसे सभी अवैध ढांचों को तुरंत ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान के बीकानेर में सुरक्षा समीक्षा बैठक में अमित शाह ने भारत-पाकिस्तान सीमा से जुड़े जिलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। गृह मंत्रालय ने जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सीमावर्ती इलाकों में होने वाले बैंकिंग लेनदेन पूरी तरह कानूनी नियमों के अनुसार हों। बड़े व्यापारिक संस्थानों की जांच और उनके आय के स्रोत की भी पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा प्रशासन को फर्जी बैंक खाते और कंपनियों तथा फर्जी आधार कार्ड की पहचान करने की जिम्मेदारी भी दी गई है।

श्री शाह ने हर सीमावर्ती जिले के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाने पर जोर दिया, जिसमें आम नागरिक, राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर काम करें। उन्होंने सीमा सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, स्‍वापक नियंत्रण ब्यूरो और राज्य प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया।

गृह मंत्री ने साइबर अपराध रोकने के लिए ‘1930’ हेल्पलाइन का प्रभावी इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया।
======================================================Courtesy=====================================
गृह मंत्री ने अधिकारियों से अंतरराष्‍ट्रीय सीमा के 15 किलोमीटर के दायरे में सभी अवैध ढांचे ढहाने को कहा
amitshah,internationalborder

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *