• Sun. Jun 14th, 2026

पीएम मोदी और अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की मुलाकात, शांति-सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

पीएम मोदी और अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की मुलाकात, शांति-सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
narendramodi,america,marcorubio,americaforeignminister,quadपीएम मोदी और अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की मुलाकात, शांति-सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने आज भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने आज नई दिल्ली में ‘सेवा तीर्थ’ में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और अमरीका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। इस बैठक के दौरान विदेश मंत्री डॉक्‍टर जयशंकर और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उपस्थित थे।

श्री मार्को रूबियो इस महीने की 26 तारीख को होने वाली ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चार दिन की भारत यात्रा पर हैं। वह आज सवेरे अमरीका से कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ का दौरा किया और मदर टेरेसा की विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉक्‍टर जयशंकर और श्री मार्को रूबियो के बीच कल द्विपक्षीय वार्ता होने का कार्यक्रम है। आशा है कि इस यात्रा से भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
========================================================Courtesy========================================
पीएम मोदी और अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की मुलाकात, शांति-सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
narendramodi,america,marcorubio,americaforeignminister,quad

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *