प्रधानमंत्री मोदी ने एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने, ईंधन की खपत कम करने और विदेशी मुद्रा संरक्षित करने का आग्रह किया
narendramodi,gold,videshimudra,,fuel,workfromhome,Foreign Exchange,fertilisers
प्रधानमंत्री मोदी ने एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने, ईंधन की खपत कम करने और विदेशी मुद्रा संरक्षित करने का आग्रह किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने, ईंधन की खपत कम करने और विदेशी मुद्रा बचाने का आग्रह किया है। हैदराबाद में कल एक समारोह में श्री मोदी ने वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था फिर शुरू करने की अपील की। प्रधानमंत्री की यह अपील ऐसे समय में आई है जब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास व्यवधान के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 126 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से विवेकाधीन खर्चों पर पुनर्विचार करने की भी अपील की, क्योंकि देश बढ़ती वैश्विक ऊर्जा लागतों से आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से खाद्य तेल की खपत कम करने और किसानों से विदेशों से आयातित रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने का आह्वान किया।
==============================================Courtesy===========================================================
प्रधानमंत्री मोदी ने एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने, ईंधन की खपत कम करने और विदेशी मुद्रा संरक्षित करने का आग्रह किया
narendramodi,gold,videshimudra,,fuel,workfromhome,Foreign Exchange,fertilisers